Rewa News: 5 जून की चेन स्नेचिंग वारदात का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Rewa News: रीवा में 5 जून की शाम समान ओवरब्रिज पर एक युवक के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। रतहरा निवासी आदर्श मिश्रा अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आकाश साकेत और बृजेश साकेत की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूटी गई सोने की चेन बाल न्यायालय के पास रहने वाले जितेंद्र सोनी उर्फ गुड्डू को बेच दी थी। फिलहाल चेन खरीदने वाला आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
सीएसपी ने क्या कहा?
राजीव पाठक ने बताया कि विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : CG News: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
