CG News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, केंद्र-राज्य समन्वय को बताया विकास की नई ताकत

CG News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, केंद्र-राज्य समन्वय को बताया विकास की नई ताकत

CG News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, केंद्र-राज्य समन्वय को बताया विकास की नई ताकत

CG News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

विकास कार्यों को मिल रही नई रफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय और सतत संवाद की भावना ने विकास कार्यों को नई गति प्रदान की है। इसका लाभ प्रदेश के नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है और जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की CM विष्णु देव साय से मुलाकात, बोले-  केंद्र और राज्य का तालमेल विकास को देगा नई रफ्तार – Dastak Times | दस्तक  टाइम्स

केंद्र-राज्य साझेदारी से बढ़ रहे अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत केंद्र-राज्य साझेदारी के चलते अधोसंरचना विकास, उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए अवसर सृजित हो रहे हैं। यह सहयोग राज्य के समग्र विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के बीच आपसी सहयोग और समन्वय भविष्य में भी प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण साबित होगी, इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें : CG News: भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान चुनी गईं महक नरवासे, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें