CG News: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में लागू होगा नया अनुशासन मॉडल, राष्ट्रगान से होगी शुरुआत और राज्यगीत के साथ होगी छुट्टी

CG News: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में लागू होगा नया अनुशासन मॉडल, राष्ट्रगान से होगी शुरुआत और राज्यगीत के साथ होगी छुट्टी

CG News: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में लागू होगा नया अनुशासन मॉडल, राष्ट्रगान से होगी शुरुआत और राज्यगीत के साथ होगी छुट्टी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों, भारतीय संस्कृति और नैतिक शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से सभी स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के नियमित एवं अनिवार्य संचालन के निर्देश जारी किए हैं।

सुबह से शाम तक तय रहेगा पूरा शेड्यूल

मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार विद्यालयों में प्रतिदिन निर्धारित समय और क्रम में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र और महापुरुषों की जीवनी का वाचन कराया जाएगा, दोपहर के मध्यान्ह भोजन के समय सभी विद्यार्थी सामूहिक रूप से भोजन मंत्र का पाठ करेंगे। वहीं स्कूल की छुट्टी के समय राज्यगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का सामूहिक वाचन कराया जाएगा। इस व्यवस्था को सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान,  गायत्री और भोजन मंत्र अनिवार्य, नया सत्र शुरू होने की तारीख भी बताई

नैतिक और बौद्धिक विकास पर फोकस

शिक्षा विभाग का मानना है कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नैतिकता और सांस्कृतिक चेतना का विकास होगा। साथ ही छात्र भारतीय परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। विभाग के अनुसार यह पहल शिक्षा के साथ संस्कारों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

अधिकारियों को मिली निगरानी की जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी गतिविधियां निर्धारित क्रम के अनुसार संचालित हो रही हैं, शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्कूल में निर्देशों का पालन नहीं किया गया या लापरवाही बरती गई तो संबंधित प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। सरकार ने इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सख्त रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें : CG News: फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं : मुख्यमंत्री साय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें