Rewa News: लौआ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही दिशा में जा रहे बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत

Rewa News: लौआ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही दिशा में जा रहे बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत

Rewa News: लौआ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही दिशा में जा रहे बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत

Rewa News: रीवा जिले के लौआ क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैकुंठपुर से रीवा की ओर आ रही पूजा बस सर्विस की बस ने उसी दिशा में जा रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ऑटो चकनाचूर हो गया।

6 यात्री घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार यात्री अंदर फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, इस हादसे में ऑटो में सवार कुल 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल संजय गांधी चिकित्सालय रीवा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है, हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।

एएसपी ने मौके पर संभाली कमान

हादसे के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप मिश्रा भी मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाकर राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निर्देश पर घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे, तभी यह टक्कर हुई। वाहन चालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसे, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर में डूबने से 6 युवकों की मौत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें