CG News: मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026: AI और Data Science में करियर बनाने का मौका, आवेदन अब 7 जुलाई तक
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी गई है। पहले यह समयसीमा 1 जुलाई तक निर्धारित थी, यह विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करना है।

हर माह मिलेगी आकर्षक फेलोशिप
इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान प्रतिमाह 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही पूरे पाठ्यक्रम की ट्यूशन फीस भी राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी, जिससे छात्रों को आर्थिक चिंताओं से राहत मिलेगी, फेलोशिप कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिभागियों को केवल कक्षा आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उन्हें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की वास्तविक परियोजनाओं से जोड़कर व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाएगा।
डिजिटल प्रशासन से जुड़ेंगे युवा
कार्यक्रम के माध्यम से छात्र शासन की डिजिटल सेवाओं, डेटा एनालिटिक्स और तकनीक आधारित प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझ सकेंगे। इससे उन्हें आधुनिक तकनीकी समाधान विकसित करने और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने का अनुभव मिलेगा, इस फेलोशिप के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवार पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस के क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले युवाओं के लिए यह फेलोशिप उच्च शिक्षा, आर्थिक सहयोग और व्यावहारिक अनुभव का शानदार मंच साबित हो सकती है। यह पहल प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है।
यह भी पढ़ें : CG News: नमो ड्रोन दीदी योजना से बदल रही तस्वीर, जशपुर की महिलाएं सीख रहीं ड्रोन तकनीक और आधुनिक खेती के गुर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
