MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने लॉन्च किया ‘राज्य दिव्यांगजन निधि’, प्रतिभाओं को मिलेगा आर्थिक और वैश्विक मंच

MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने लॉन्च किया ‘राज्य दिव्यांगजन निधि’, प्रतिभाओं को मिलेगा आर्थिक और वैश्विक मंच

MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने लॉन्च किया ‘राज्य दिव्यांगजन निधि’, प्रतिभाओं को मिलेगा आर्थिक और वैश्विक मंच

MP News: मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘राज्य दिव्यांगजन निधि’ के संचालन हेतु नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस योजना के लागू होने से अब प्रतिभावान दिव्यांगजनों को अपने सपनों को पूरा करने में आर्थिक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रतिभा को मिलेगा सीधा प्रोत्साहन

नई व्यवस्था के तहत खेल, कला, संगीत और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसमें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने और प्रदर्शन के आधार पर आर्थिक सहायता शामिल है।

₹1 लाख से ₹5 लाख तक यात्रा और तैयारी सहायता

सरकार द्वारा प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भी सहायता दी जाएगी। राज्य स्तर पर ₹1 लाख, राष्ट्रीय स्तर पर ₹2 लाख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ₹5 लाख तक की आर्थिक मदद यात्रा, तैयारी और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए उपलब्ध होगी।

इलाज और शिक्षा में भी बड़ी राहत

इस योजना के तहत दिव्यांगजनों को चिकित्सा सहायता के रूप में ₹10 लाख तक की सहायता मिल सकेगी। इसमें उपकरणों की मरम्मत, कोक्लियर इम्प्लांट और उच्च सहायता आवश्यकताओं का खर्च शामिल होगा। इसके अलावा शोधार्थियों को सेमिनार और रिसर्च कार्य के लिए ₹5 लाख तक की सहायता दी जाएगी।

नवाचार और शोध को मिलेगा बढ़ावा

दिव्यांगजनों द्वारा किए गए नवाचारों और शोध कार्यों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर वास्तविक व्यय के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी, योजना का लाभ पूरी तरह पारदर्शी और सरल बनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। पात्र दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, जिससे समय और प्रक्रिया दोनों में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा एसपी का बड़ा बयान, CM हेल्पलाइन का हो रहा दुरुपयोग, एक ही शिकायत बार-बार दर्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें