CG News: राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल को मिली बड़ी पहचान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

CG News: राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल को मिली बड़ी पहचान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

CG News: राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल को मिली बड़ी पहचान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

CG News: नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की एक अनूठी पहल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संचालित मटेरियल बैंक मॉडल को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सराहा और इसे ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को गति देने वाला प्रभावी प्रयास बताया।

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की सराहना : केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह ने की मटेरियल बैंक मॉडल की तारीफ - Lalluram

‘डीलर दीदी’ मॉडल बना मिसाल

राज्य में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ‘डीलर दीदी’ के रूप में निर्माण सामग्री उपलब्ध करा रही हैं। इस व्यवस्था के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाने वाले परिवारों को जरूरी सामग्री एक ही स्थान पर मिल रही है। इससे समय, लागत और संसाधनों की बचत हो रही है तथा निर्माण कार्यों में तेजी आई है, इस मॉडल ने महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा दी है। हजारों महिलाएं इससे जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ रही हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कौशल विकास कार्यों की भी सराहना

सम्मेलन में राज्य में चल रहे कौशल विकास और स्वरोजगार कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की गई। विशेष रूप से युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देने और निर्माण कार्यों के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के प्रयासों को सराहा गया। इसे ग्रामीण विकास के क्षेत्र में प्रभावी मॉडल के रूप में देखा जा रहा है, सम्मेलन में शामिल उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास, रोजगार और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सराहना को प्रदेश के विकास कार्यों की सफलता बताया और कहा कि इससे भविष्य में और बेहतर योजनाएं लागू करने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: सहकारिता सप्ताह का भव्य शुभारंभ, ग्रामीण विकास और किसानों की मजबूती पर सरकार का जोर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें