MP News: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा टेक होम राशन, UCC मसौदे पर 18 जुलाई को होगी अहम बैठक

MP News: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा टेक होम राशन, UCC मसौदे पर 18 जुलाई को होगी अहम बैठक

MP News: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा टेक होम राशन, UCC मसौदे पर 18 जुलाई को होगी अहम बैठक

MP News: मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को आंगनबाड़ी में 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों को दिए जाने वाले टेक होम राशन, टीएचआर, की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. अब इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा. पहले यह जिम्मेदारी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, एनआरएलएम, के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों के फेडरेशन के पास थी.

मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्रीगण मौजूद रहे। - Dainik Bhaskar

गुणवत्ता सुधारने के लिए बदली व्यवस्था

सरकार के अनुसार, नई व्यवस्था का उद्देश्य टेक होम राशन की गुणवत्ता और आपूर्ति प्रणाली को बेहतर बनाना है. चयनित स्व-सहायता समूह तय मानकों के अनुसार राशन तैयार करेंगे, जिसकी पैकेजिंग और वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों तक किया जाएगा. विभाग इसके लिए गुणवत्ता संबंधी नए मानक भी तय करेगा.

एमपी एग्रो के प्लांटों में तैयार होगा राशन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद टेक होम राशन एमपी एग्रो के सात प्रसंस्करण केंद्रों पर तैयार किया जाएगा. ये प्लांट रीवा, सागर, मंडला, नर्मदापुरम, धार, देवास और शिवपुरी में स्थित हैं. सरकार का मानना है कि इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराया जा सकेगा, कैबिनेट बैठक में जानकारी दी गई कि 21 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले 18 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर, पूर्व नाम इस्लाम नगर, में विशेष कैबिनेट बैठक होगी. इस बैठक में समान नागरिक संहिता, यूसीसी, के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा.

‘दृष्टि’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायतों की ऑडिट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ का शुभारंभ किया. साथ ही पंचायत दर्पण पोर्टल पर पेमेंट गेटवे सुविधा भी शुरू की गई, जिससे पंचायतों के वित्तीय प्रबंधन को डिजिटल मजबूती मिलेगी, कैबिनेट ने सिंचाई परियोजनाओं सहित कई विभागों की योजनाओं को वर्ष 2031 तक जारी रखने का फैसला किया. इसके अलावा जीएसटी अपीलीय बोर्ड के गठन, इनपुट टैक्स क्रेडिट, आईटीसी, प्रक्रिया को सरल बनाने, समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए सरकारी गारंटी जारी रखने और वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में तैयार करने जैसे कई अहम निर्णय भी लिए गए.

टेक होम राशन व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

नई व्यवस्था के साथ कई सवाल भी सामने आ रहे हैं. वर्तमान में टेक होम राशन तैयार करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़े रोजगार, उनके प्लांटों का भविष्य और महिला सशक्तिकरण पर इसके प्रभाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वहीं सरकार का तर्क है कि मौजूदा व्यवस्था में आपूर्ति में देरी, वित्तीय नुकसान और अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए यह बदलाव आवश्यक था. अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद इसके प्रभाव पर सभी की नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 21 जुलाई तक टली

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें