CG News: बस्तर फाइटर्स में 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार और सुरक्षा की जिम्मेदारी

CG News: बस्तर फाइटर्स में 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार और सुरक्षा की जिम्मेदारी

CG News: बस्तर फाइटर्स में 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार और सुरक्षा की जिम्मेदारी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है. इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है.

पहले चरण में होगी 1,500 पदों पर नियुक्ति

सरकार की योजना के तहत पहले चरण में 1,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इन नियुक्तियों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से शेष पदों पर भी भर्ती की जाएगी, भर्ती प्रक्रिया में बस्तर क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. सरकार का मानना है कि स्थानीय भाषा, संस्कृति और भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित युवा सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकते हैं.

बस्तर फाइटर्स भर्ती: 5800 युवाओं को मिलेगा रोजगार, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला - bastar fighters recruitment 5800 local youth get govt job chhattisgarh government decision

रोजगार के साथ सुरक्षा में भागीदारी

वन मंत्री केदार कश्यप ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को अपने क्षेत्र की सुरक्षा में योगदान देने का अवसर मिलना प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण पहल है, बस्तर फाइटर्स के जवान कानून व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा अभियानों में सहयोग करने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे. सरकार का उद्देश्य स्थानीय भागीदारी के जरिए क्षेत्र में स्थायी शांति और विश्वास का माहौल तैयार करना है.

स्थानीय सुरक्षा बल को मिलेगा विस्तार

सरकार की दीर्घकालिक योजना के तहत भविष्य में स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. इसी दिशा में बस्तर फाइटर्स की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा तंत्र अधिक प्रभावी और आत्मनिर्भर बन सके, सरकार का कहना है कि यह भर्ती अभियान केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि बस्तर के विकास, सुरक्षा और शांति को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है. इससे स्थानीय युवाओं को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, 2030 तक दोगुना होगा रेल मार्ग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें