CG News: क्रिटिकल मिनरल्स के विकास को मिलेगी रफ्तार, CMDC और JNARDDC के बीच हुआ अहम समझौता
CG News: छत्तीसगढ़ ने खनिज क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, यानी CMDC, और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम रिसर्च डेवलपमेंट एंड डिजाइन सेंटर, यानी JNARDDC, के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है. इस साझेदारी का उद्देश्य क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान, तकनीकी विकास और बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना है, समझौते के तहत प्रदेश में उपलब्ध खनिज संपदा के वैज्ञानिक दोहन, आधुनिक तकनीक के उपयोग और मूल्य संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके साथ ही खनन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में भी संयुक्त प्रयास किए जाएंगे.
क्रिटिकल मिनरल्स अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा
इस पहल के माध्यम से गैलियम, वैनेडियम और स्कैंडियम जैसे रणनीतिक महत्व के खनिजों की पहचान, रिकवरी और प्रोसेसिंग पर अनुसंधान किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे देश की क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी, एमओयू के तहत वैज्ञानिक संस्थानों और विशेषज्ञों के सहयोग से नई तकनीकों के विकास, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही पर्यावरण के अनुकूल और सतत खनन प्रणाली विकसित करने पर भी काम किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित हो सके.
रोजगार और उद्योग को मिलेगा लाभ
अधिकारियों के अनुसार, खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग और नई परियोजनाओं के विकास से प्रदेश में निवेश बढ़ने की संभावना है. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे. टिन, कोरंडम और अन्य खनिजों से जुड़ी परियोजनाओं को भी इस पहल से गति मिलने की उम्मीद है, राज्य सरकार खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, तकनीकी अनुसंधान और मूल्य संवर्धन पर लगातार काम कर रही है. CMDC और JNARDDC के बीच हुआ यह समझौता छत्तीसगढ़ को खनिज अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और सतत खनन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए बड़ी राहत, महंगाई राहत बढ़ाने की प्रक्रिया हुई आसान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
