CG News: छत्तीसगढ़ में जनजातीय बालिकाओं के लिए खुला शबरी वाचनालय, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन
CG News: छत्तीसगढ़ में जनजातीय बालिकाओं की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने शबरी वाचनालय का उद्घाटन किया. यह वाचनालय छात्राओं को बेहतर अध्ययन वातावरण, ज्ञान अर्जन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई सुविधा उपलब्ध कराएगा.
वनवासी विकास समिति की पहल
शबरी वाचनालय की स्थापना वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा की गई है. इसका उद्देश्य जनजातीय बालिकाओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का अवसर देना है. वाचनालय की स्थापना के लिए राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया, उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि शबरी वाचनालय केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह छात्राओं के अध्ययन, चिंतन और व्यक्तित्व विकास का सशक्त केंद्र बनेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से पढ़ने वाली छात्राएं शिक्षा के दम पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और जीवन के अनेक क्षेत्रों में सफलता हासिल करेंगी.
शबरी कन्या आश्रम की सराहना
राज्यपाल ने कहा कि शबरी कन्या आश्रम लंबे समय से जनजातीय बालिकाओं को शिक्षा के साथ संस्कार, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखा रहा है. उन्होंने बताया कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाली कई छात्राएं आज शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं, राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा के लिए जाना जाता है. आधुनिक तकनीक और इंटरनेट के दौर में भी जीवन मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाने की अपील की.
सेवा कार्यों की हुई सराहना
राज्यपाल ने वनवासी विकास समिति द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और स्वावलंबन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और सुविधाएं पहुंचाने का यह प्रयास प्रेरणादायी है. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष उमेश कच्छप, सचिव अनुराग जैन, संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शबरी कन्या आश्रम की छात्राएं भी मौजूद रहीं. शबरी वाचनालय को जनजातीय बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में उद्योगों को मिलेगा बड़ा मंच, रायपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
