CG News: CM साय ने अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित युवाओं से की मुलाकात, जनसेवा और ईमानदारी का दिया संदेश
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित प्रदेश के अभ्यर्थियों से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सभी चयनित युवाओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया, मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने अभ्यर्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगी.

जनसेवा को बनाएं पहली प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं से कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ करें, ताकि आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके, मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने में युवा अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा, कार्यकुशलता और सेवा भावना से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
युवाओं ने साझा किए अपने अनुभव
मुलाकात के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी, संघर्ष और सफलता के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए. उन्होंने मार्गदर्शन और शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया, इस अवसर पर सुष्मिता सिंह, वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, रौनक अग्रवाल, अजय गुप्ता, अंकित सकनी, डायमंड ध्रुव और संजय डहरिया सहित उनके परिजन भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री की यह मुलाकात युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करने और जनसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में जनजातीय बालिकाओं के लिए खुला शबरी वाचनालय, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
