Rewa News: रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बड़ी राहत, 2 महीने बाद शुरू होगी CT एंजियोग्राफी सेवा
Rewa News: रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पिछले करीब दो महीने से बंद पड़ी प्रेशर इंजेक्टर मशीन को अब ठीक कराया जाएगा, मशीन खराब होने के कारण मरीजों की CT एंजियोग्राफी जांच प्रभावित हो रही थी, अब हाइट्स अपने खर्च पर इस मशीन की मरम्मत कराएगी, जिससे जल्द ही जांच सुविधा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है.
मेंटीनेंस विवाद के कारण बंद पड़ी थी मशीन
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की CT स्कैन मशीन के साथ लगी प्रेशर इंजेक्टर मशीन लंबे समय से खराब थी, इसके मेंटीनेंस की जिम्मेदारी जर्मन इलेक्ट्रॉनिक्स, GE, कंपनी की थी, लेकिन कंपनी ने मशीन में फिजिकल डैमेज बताकर इसे सुधारने से इंकार कर दिया, इसके बाद अस्पताल प्रबंधन और हाइट्स के बीच मशीन की मरम्मत को लेकर बातचीत चलती रही, जिसके कारण मरीजों को CT एंजियोग्राफी जांच के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा.
पिस्टन खराब होने से बंद हुई मशीन
प्रेशर इंजेक्टर मशीन का इस्तेमाल CT एंजियोग्राफी के दौरान मरीजों की नसों में कंट्रास्ट डाई डालने के लिए किया जाता है, कुछ समय पहले मशीन का पिस्टन खराब हो गया था, जिसे कंपनी ने पहले सुधार दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा खराबी आने के बाद मशीन पूरी तरह बंद हो गई, मशीन बंद होने के कारण अस्पताल में CT एंजियोग्राफी की सुविधा प्रभावित हो गई थी.
अब हाइट्स उठाएगी मरम्मत का खर्च
मशीन सुधारने को लेकर GE कंपनी ने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद अब हाइट्स ने अपने खर्च पर मशीन की मरम्मत कराने का फैसला लिया है, बताया जा रहा है कि मरम्मत में आने वाला पूरा खर्च हाइट्स ही वहन करेगी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल में लगी महंगी चिकित्सा मशीनों के मेंटीनेंस का जिम्मा भी हाइट्स के पास है.
CT एंजियोग्राफी से सटीक जानकारी
CT एंजियोग्राफी जांच का इस्तेमाल खासतौर पर न्यूरो और हृदय संबंधी मामलों में किया जाता है, इस जांच में प्रेशर इंजेक्टर के जरिए शरीर की नसों में कंट्रास्ट डाई पहुंचाई जाती है, जिससे नसें साफ दिखाई देती हैं, इससे डॉक्टरों को ब्लॉकेज, नसों की स्थिति और अन्य गंभीर समस्याओं की सटीक जानकारी मिलती है, अस्पताल प्रबंधन की कोशिश है कि मशीन की मरम्मत जल्द पूरी हो और CT एंजियोग्राफी सेवा दोबारा शुरू हो सके, इससे रीवा और आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: दंपत्ति से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली पुलिस को बड़ी सफलता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
