Rewa News: दंपत्ति से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली पुलिस को बड़ी सफलता

Rewa News: दंपत्ति से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली पुलिस को बड़ी सफलता

Rewa News: दंपत्ति से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली पुलिस को बड़ी सफलता

Rewa News: रीवा जिले के जनेह थाना पुलिस ने बाइक सवार दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Rewa news: दंपति से लूट करने वाले बदमाश यूपी के निकले | The miscreants who robbed the couple turned out to be from UP.

बाइक रोककर की थी लूट की वारदात

जनेह थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के मुताबिक पीड़ित मुकेश वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पनिहाई थाना बरगढ़ जिला चित्रकूट, 16 जुलाई को अपनी पत्नी मीरा देवी और बेटे शनि कुमार के साथ मोटरसाइकिल से शंकरगढ़ स्थित सिद्धि विनायक हीरो एजेंसी पहुंचा था, मोटरसाइकिल के दस्तावेज लेने के बाद जब परिवार वापस लौट रहा था, तभी दोपहर करीब 1 बजे पटहट चौराहे से सूती रोड के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया.

मारपीट कर छीना मंगलसूत्र और नकदी

बदमाशों ने दंपत्ति के साथ मारपीट की और महिला के गले से सोने के लॉकेट वाला मंगलसूत्र छीन लिया, इसके साथ ही पति की जेब से एक हजार रुपये भी लूट लिए, वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, घटना के बाद पीड़ित ने जनेह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए, पुलिस ने उनकी पहचान कर हिरासत में लिया और पूछताछ की, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया.

दोनों आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव केशरवानी, उम्र 19 वर्ष, और निखिल रजक, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी रेलवे फाटक के पास शंकरगढ़ थाना शंकरगढ़ जिला प्रयागराज के रूप में हुई है, पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सोने का लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर जनेह पुलिस ने लूट की इस वारदात का खुलासा कर दिया है, पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: MP Police Recruitment 2026. मध्यप्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, ESB जल्द जारी करेगा विज्ञापन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें