Rewa News: रीवा में 1.19 लाख से ज्यादा लोग हाई बीपी के मरीज, 50 प्रतिशत लोगों को बीमारी की जानकारी तक नहीं
Rewa News: रीवा जिले में हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, NFHS-6 की रिपोर्ट में सामने आया है कि जिले में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी की समस्या से प्रभावित है. विशेषज्ञों के अनुसार बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और अनियमित खानपान इसके प्रमुख कारण हैं.
NFHS-6 रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, NFHS-6 की रिपोर्ट के अनुसार रीवा जिले में 1 लाख 19 हजार से ज्यादा लोग हाइपरटेंशन से प्रभावित हैं. जिले की करीब 30 लाख आबादी में लगभग 4 प्रतिशत लोग इस बीमारी की चपेट में हैं, रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि हाई बीपी से पीड़ित करीब 50 प्रतिशत लोगों को अपनी बीमारी के बारे में जानकारी नहीं है. समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने के कारण यह बीमारी हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है.
बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पहले हाइपरटेंशन की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी. लेकिन अब बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं, आज के समय में शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं, लोग लंबे समय तक बैठकर काम कर रहे हैं. इसके अलावा तनाव, अनियमित खानपान, फास्ट फूड और ज्यादा नमक वाले भोजन से हाई बीपी का खतरा बढ़ रहा है.
हाई बीपी से बचाव के उपाय
हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के लिए जीवनशैली में सुधार जरूरी है. आहार में फल, हरी सब्जियां, फाइबर युक्त भोजन और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए, जंक फूड, प्रोसेस्ड मीट और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए. वजन अधिक होने पर उसे नियंत्रित करना जरूरी है, क्योंकि वजन कम करने से ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद मिलती है, रोजाना व्यायाम, योग, ध्यान और गहरी सांस लेने वाले अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.
विशेषज्ञ की सलाह
मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदूलकर के अनुसार पहले लोगों की जीवनशैली में शारीरिक मेहनत ज्यादा होती थी. लेकिन अब तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के कारण लोग ज्यादा समय बैठकर काम कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि हाई बीपी से बचने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और समय समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी है. हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बड़ी राहत, 2 महीने बाद शुरू होगी CT एंजियोग्राफी सेवा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
