Rewa News: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रमोशन प्रक्रिया पर पेच, जांच कमेटी बदलने के बाद बढ़ी चर्चाएं

Rewa News: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रमोशन प्रक्रिया पर पेच, जांच कमेटी बदलने के बाद बढ़ी चर्चाएं

Rewa News: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रमोशन प्रक्रिया पर पेच, जांच कमेटी बदलने के बाद बढ़ी चर्चाएं

Rewa News: रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया विवादों में घिर गई है. शासन के आदेश के बाद कर्मचारियों को प्रमोशन देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन जांच कमेटी में अचानक बदलाव के बाद सवाल खड़े हो गए हैं. पूर्व कमेटी द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों के बाद अब नई कमेटी के गठन को लेकर विश्वविद्यालय में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

परीक्षा में अनुचित साधन का उपयोग करने वाले छात्रों पर डेढ़ वर्ष बाद आया निर्णय | Avadhesh Pratap Singh University Rewa

प्रमोशन जांच कमेटी में किया गया बदलाव

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विभागीय पदोन्नति प्रकरणों की जांच के लिए कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद कुड़रिया के निर्देश पर कुलसचिव ने कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी की संयोजक प्रो. शुभा तिवारी को बनाया गया था, बताया जा रहा है कि प्रमोशन के लिए 16 कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों पर कमेटी ने आपत्ति दर्ज की थी. इसके बाद कमेटी में बदलाव कर दिया गया. अब प्रो. आरएन पटेल, विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र को संयोजक बनाया गया है. वहीं डॉ. रामभूषण मिश्र, संचालक और विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

पुराने दस्तावेजों पर उठाई गई थी आपत्ति

प्रमोशन प्रक्रिया के दौरान कई कर्मचारियों के दस्तावेजों पर सवाल उठाए गए थे. कुछ कर्मचारियों ने उर्दू बोर्ड की अंकसूची के आधार पर पदोन्नति की मांग की थी. इसके अलावा कुछ कर्मचारियों द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दौरान विश्वविद्यालय से अनुमति और अवकाश नहीं लेने की बात भी सामने आई थी, पूर्व कमेटी संयोजक प्रो. शुभा तिवारी ने ऐसे मामलों पर आपत्ति दर्ज की थी. उनका कहना था कि नियमों की जांच के बिना पदोन्नति देना उचित नहीं होगा.

कर्मचारी नेता के प्रमोशन को लेकर भी चर्चा

विश्वविद्यालय में एक कर्मचारी नेता बुद्धसेन के प्रमोशन को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं. उन पर पहले विश्वविद्यालय में हुए एक विवादित मामले को लेकर शिकायत हुई थी, बताया जाता है कि रिटायरमेंट के दिन तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह के साथ हुए विवाद के मामले में शासन स्तर पर शिकायत की गई थी. इस मामले की जांच भी कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी.

पदोन्नति प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल

कमेटी में अचानक बदलाव के बाद विश्वविद्यालय कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अब देखना होगा कि नई कमेटी लंबित पदोन्नति प्रकरणों की जांच किस आधार पर करती है और आपत्तियों वाले मामलों पर क्या निर्णय लिया जाता है, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर अंतिम निर्णय नई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में नए तहसीलदारों की पदस्थापना, कई नायब तहसीलदारों के बदले प्रभार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें