Rewa News: रीवा में नए तहसीलदारों की पदस्थापना, कई नायब तहसीलदारों के बदले प्रभार
Rewa News: रीवा जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है. मध्यप्रदेश शासन द्वारा किए गए स्थानांतरण के बाद रीवा आए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कलेक्टर ने अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी करते हुए कई नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव किया है.
कई राजस्व अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
मध्यप्रदेश शासन ने हाल ही में कई राजस्व अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए थे. इसमें कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों से रीवा भेजा गया है. सतना से स्थानांतरित होकर आए तहसीलदार सौरभ कुमार द्विवेदी और निवाड़ी से आए सुनील कुमार बाल्मीक को रीवा जिले में नई जिम्मेदारी दी गई है, नए अधिकारियों की पदस्थापना के बाद जिले की राजस्व व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा. प्रशासन ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए क्षेत्रीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं.
अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदार सौरभ कुमार द्विवेदी को जवा तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है, नायब तहसीलदार दिलीप श्रीवास्तव को गोविंदगढ़ वृत्त से हटाकर प्रभारी तहसीलदार नजूल का प्रभार दिया गया है, नायब तहसीलदार श्रीमती निवेदिता त्रिपाठी को जवा वृत्त से हटाकर तहसील रायपुर कर्चुलियान के मनिकवार वृत्त में पदस्थ किया गया है, प्रभारी तहसीलदार चंदन तिवारी को जवा से हटाकर तहसील हुजूर के गोविंदगढ़ वृत्त में पदस्थ किया गया है, नायब तहसीलदार वीरेन्द्रधर द्विवेदी को रीवा से जवा वृत्त डभौरा की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं, नायब तहसीलदार सुनील कुमार बाल्मीक को सेमरिया तहसील अंतर्गत शाहपुर वृत्त में पदस्थ किया गया है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 1.19 लाख से ज्यादा लोग हाई बीपी के मरीज, 50 प्रतिशत लोगों को बीमारी की जानकारी तक नहीं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
