CG News: मन की बात के बाद सीएम साय का बड़ा बयान, कई मुद्दों पर रखी अपनी प्रतिक्रिया
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना, कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की और प्रधानमंत्री के संबोधन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सीजीपीएससी भर्ती मामले सहित कई अहम विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
मन की बात को बताया प्रेरणादायक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को देशभर में लोग उत्साह और रुचि के साथ सुनते हैं, सीएम साय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री कई अवसरों पर छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हैं, जो राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है.
धर्मेंद्र प्रधान के फैसले पर बोले सीएम साय
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है और उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी रह चुके हैं और वह उनकी कार्यशैली से परिचित हैं, सीजीपीएससी भर्ती मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने कार्यकाल को देखना चाहिए, सीएम साय ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय हुआ और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं.
जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने चुनाव से पहले युवाओं से पारदर्शिता और जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि सरकार उसी दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है, उन्होंने बताया कि जो भी लोग दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के हितों की रक्षा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार का लक्ष्य निष्पक्ष व्यवस्था के साथ प्रदेश के लोगों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 80 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, सरकार का बड़ा फैसला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
