CG News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम साय की बड़ी प्रतिक्रिया, नैतिकता और जिम्मेदारी का बताया उदाहरण
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस फैसले को सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया. सीएम साय ने कहा कि राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह निर्णय जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक है.
निष्ठा और समर्पण की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सभी दायित्वों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया है. उन्होंने उनकी कार्यशैली, संगठन क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री के रूप में देश के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और तकनीकी व उच्च शिक्षा के विस्तार में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया.
नैतिकता और सिद्धांतों का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि पद से इस्तीफा देकर धर्मेंद्र प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में मर्यादा, नैतिकता और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है. उन्होंने कहा कि यह फैसला जिम्मेदार राजनीति और बेहतर आचरण का उदाहरण बनकर सामने आया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मेंद्र प्रधान के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने विश्वास जताया कि धर्मेंद्र प्रधान आगे भी राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे.
यह भी पढ़ें : CG News: मन की बात के बाद सीएम साय का बड़ा बयान, कई मुद्दों पर रखी अपनी प्रतिक्रिया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
