MP News: सीधी में कलेक्टर विकास मिश्रा का सख्त एक्शन, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कर्मचारियों को चेतावनी
MP News: सीधी जिले के मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार शाम करीब 5 बजे कलेक्टर विकास मिश्रा के अचानक पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया. कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्टाफ की मौजूदगी और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया.

लापरवाही पर कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कमियां मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी जनता की सेवा के लिए है और काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी, कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा, “काम नहीं करोगे तो सीधे बर्खास्त कर दूंगा, फिर हाईकोर्ट जाते रहना. हमें अपनी जनता का काम चाहिए, बहानेबाजी नहीं.” उनके इस बयान के बाद अस्पताल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति बन गई.

मरीजों से जानी स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत
कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती और इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत की. उन्होंने मरीजों से उपचार, दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर ही फटकार लगाई, स्थानीय निवासी रोहित सिंह ने कलेक्टर को बताया कि अस्पताल में डॉक्टर कई दिनों तक नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
कलेक्टर विकास मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े और शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर मिले. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था जनता के जीवन से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, मझौली अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के सख्त रवैये ने साफ संकेत दिया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी अब और कड़ी होगी. लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
यह भी पढ़ें : MP News: कर्नाटक में बंधक बनाए गए मऊगंज के 14 मजदूर मुक्त, दलाल के झांसे में पहुंचे थे फैक्ट्री
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
