MP News: ट्विशा केस में आरोपियों की रिमांड बढ़ी, 11 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे गिरिबाला और समर्थ
MP News: ट्विशा केस में मंगलवार को CBI कोर्ट में दोनों आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ाने के आदेश दिए.
ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता ने दी जानकारी
ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि सुनवाई के दौरान ट्विशा के पिता और भाई भी अदालत में मौजूद रहे और उन्होंने पूरी कार्यवाही देखी. अदालत ने मामले की स्थिति को देखते हुए न्यायिक रिमांड बढ़ाने का फैसला लिया, सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से कहा गया कि CBI का यह दावा सही नहीं है कि उन्होंने वॉइस सैंपल देने में सहयोग नहीं किया. बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि वॉइस सैंपल लेने की प्रक्रिया के दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों का व्यवहार उचित नहीं था और इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराई गई.
कोर्ट ने कहा, जमानत सुनवाई में उठ चुका है मुद्दा
अधिवक्ता शुभांग दीक्षित के अनुसार, अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि वॉइस सैंपल से जुड़ा मुद्दा पहले ही जमानत आवेदन की सुनवाई के दौरान सामने आ चुका है. जमानत पर फैसला हो जाने के बाद वर्तमान रिमांड सुनवाई में इस विषय पर दोबारा विचार करनेसुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का विरोध किया. उनका कहना था कि CBI की रिमांड बढ़ाने वाली अर्जी में कोई नया आधार नहीं बताया गया है. बचाव पक्ष ने यह भी पूछा कि अब तक कितने गवाहों का औचित्य नहीं है. हालांकि अदालत के लिखित आदेश में इस पर कोई टिप्पणी दर्ज नहीं की गई.
न्यायिक हिरासत बढ़ाने का बचाव पक्ष ने किया विरोध
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का विरोध किया. उनका कहना था कि CBI की रिमांड बढ़ाने वाली अर्जी में कोई नया आधार नहीं बताया गया है. बचाव पक्ष ने यह भी पूछा कि अब तक कितने गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है.
CBI ने जांच प्रभावित होने का दिया तर्क
CBI ने बचाव पक्ष की मांग का विरोध करते हुए कहा कि मामले की जांच अभी जारी है. एजेंसी ने कहा कि गवाहों और बयानों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से जांच प्रभावित हो सकती है, इसलिए इस संबंध में कोई विवरण नहीं दिया जा सकता, नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने हुई. अदालत ने CBI की ओर से पेश आवेदन को स्वीकार करते हुए दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा दी.
12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत
ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं. ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था, पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था. अब CBI इसी रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.
यह भी पढ़ें : MP News: सीधी में कलेक्टर विकास मिश्रा का सख्त एक्शन, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कर्मचारियों को चेतावनी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
