MP News: कर्नाटक में बंधक बनाए गए मऊगंज के 14 मजदूर मुक्त, दलाल के झांसे में पहुंचे थे फैक्ट्री

MP News: कर्नाटक में बंधक बनाए गए मऊगंज के 14 मजदूर मुक्त, दलाल के झांसे में पहुंचे थे फैक्ट्री

MP News: कर्नाटक में बंधक बनाए गए मऊगंज के 14 मजदूर मुक्त, दलाल के झांसे में पहुंचे थे फैक्ट्री

MP News: मऊगंज थाना क्षेत्र के घुरेहटा गांव के 14 मजदूरों को रोजगार का झांसा देकर कर्नाटक ले जाया गया था. 13 आदिवासी युवक और एक अन्य युवक लालू मिश्रा महाराष्ट्र के एक दलाल के माध्यम से मांड्या जिले के केरागोडु पहुंचे थे.

गन्ने के खेत के काम की जगह फैक्ट्री में लगाया

युवकों को गन्ने के खेत में काम और 1000 रुपए रोजाना मजदूरी देने का वादा किया गया था. लेकिन कर्नाटक पहुंचने के बाद उन्हें फैक्ट्री में काम करने के लिए मजबूर किया गया. आरोप है कि मजदूरों को तय मजदूरी के बजाय केवल 400 रुपए दिए जा रहे थे, मजदूरों ने जब कम मजदूरी का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीन लिए गए. इसके बाद सभी मजदूरों को फैक्ट्री में ही बंधक बनाकर रखा गया. वहीं, मजदूरों को कर्नाटक पहुंचाने वाला दलाल 50 हजार रुपए कमीशन लेकर फरार हो गया.

फोन के जरिए सामने आया पूरा मामला

27 जुलाई को लालू मिश्रा ने किसी तरह मौका पाकर फोन किया और समाजसेवी विपिन त्रिपाठी को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद मामले की जानकारी पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना तक पहुंचाई गई, सुखेंद्र सिंह बन्ना ने तुरंत कर्नाटक पुलिस और स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया. पुलिस की मदद से सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित मुक्त कराया गया और उन्हें रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया.

आर्थिक मदद के बाद मजदूर हुए रवाना

समाजसेवी विपिन त्रिपाठी ने मजदूरों को 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी. इसके बाद सभी मजदूर ट्रेन से वापस मऊगंज के लिए रवाना हो गए हैं, इस घटना के बाद मजदूरों को फर्जी रोजगार का लालच देकर दूसरे राज्यों में भेजने वाले दलालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. मजदूरों की सुरक्षा और रोजगार के नाम पर होने वाले शोषण को रोकना बड़ी चुनौती बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा जनसुनवाई में 70% आवेदन जमीन विवाद के, कलेक्टर ने दी बड़ी सलाह

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें