Rewa News: रीवा के सेमरिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पति-पत्नी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा के सेमरिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पति-पत्नी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा के सेमरिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पति-पत्नी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले के सेमरिया थाना पुलिस ने अवैध नशीली प्रतिबंधित कैप्सूल की बिक्री करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा सेमरिया की एक दुकान में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी.

दुकान से भागने की कोशिश, दोनों गिरफ्तार

पुलिस के पहुंचते ही दुकान में मौजूद एक पुरुष और एक महिला भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में उनकी पहचान संजू उर्फ संजय गुप्ता, उम्र 45 वर्ष और उनकी पत्नी सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-1, कस्बा सेमरिया के रूप में हुई.

520 नशीली कैप्सूल बरामद

दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस को प्लास्टिक के कैरेट में रखी बोरी के अंदर काली पन्नी में छिपाकर रखी गई PYEEVON SPAS PLUS नाम की 65 पत्तियां मिलीं. इनमें कुल 520 नशीली कैप्सूल बरामद हुईं. पुलिस द्वारा दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके.

नकदी भी हुई जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 520 कैप्सूल, जिनकी अनुमानित कीमत 4,824 रुपये बताई गई है, जब्त कर ली. इसके साथ ही नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त 10,615 रुपये नकद भी बरामद किए गए. सभी सामान को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि प्रतिबंधित कैप्सूल की सप्लाई उन्हें कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.

यह भी पढ़ें : MP News: राष्ट्रीय राजमार्गों पर MP का बड़ा रिकॉर्ड, 5 साल में लगाए गए 39 लाख से ज्यादा पौधे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें