MP News: मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा का नया रिकॉर्ड, e-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों को मिला एडमिशन
MP News: मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रणाली के जरिए इस वर्ष प्रवेश का नया रिकॉर्ड बना है. 24 जुलाई तक प्रदेश के शासकीय और अशासकीय कॉलेजों में 4 लाख 89 हजार 169 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है. विभाग के अनुसार पिछले चार वर्षों में समान अवधि के दौरान यह सबसे अधिक प्रवेश का आंकड़ा है.
घर बैठे पूरी हुई प्रवेश प्रक्रिया
उच्च शिक्षा विभाग की डिजिटल व्यवस्था से विद्यार्थियों को घर बैठे प्रवेश की सुविधा मिली. ई-प्रवेश पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए पंजीयन, दस्तावेज अपलोड, सत्यापन, कॉलेज और कोर्स चयन से लेकर फीस जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा रही है. इससे छात्रों और अभिभावकों की परेशानी काफी कम हुई है.

हर साल बढ़ रहा एडमिशन का आंकड़ा
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023-24 में 3.21 लाख, वर्ष 2024-25 में 3.25 लाख और वर्ष 2025-26 में 4.15 लाख विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था. वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 4.89 लाख से अधिक पहुंच गई है. पिछले वर्ष की तुलना में 73 हजार से ज्यादा और वर्ष 2023-24 की तुलना में 1.68 लाख अधिक छात्रों ने एडमिशन लिया.
हेल्प सेंटर और कॉल सेंटर से मिली मदद
प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रदेशभर के कॉलेजों में हेल्प सेंटर, 24×7 कॉल सेंटर और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई. कॉलेज लेवल काउंसिलिंग, CLC के दौरान छात्रों को उसी दिन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की सुविधा दी जा रही है, जिससे अधिक विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज में प्रवेश ले पा रहे हैं.
7.18 लाख छात्रों ने कराया पंजीयन
वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अब तक 7 लाख 18 हजार 386 विद्यार्थियों ने ई-प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन कराया है. इनमें से 6 लाख 31 हजार 854 छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है. प्रवेश लेने वालों में 3.38 लाख स्नातक, 1.04 लाख स्नातकोत्तर और 46 हजार से अधिक विद्यार्थी एनसीटीई पाठ्यक्रमों में शामिल हैं.
31 जुलाई तक चलेगा प्रवेश मेला
अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसिलिंग, CLC राउंड के दौरान विभाग ने पूरे प्रदेश में “प्रवेश मेला” अभियान भी शुरू किया है. इसके तहत छात्रों को एक ही स्थान पर पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन, शुल्क भुगतान और मार्गदर्शन की सुविधा दी जा रही है. विभाग ने सभी कॉलेजों को 31 जुलाई तक हेल्प सेंटर सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के सेमरिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पति-पत्नी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










