MP News: धार भोजशाला मामला, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नमाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

MP News: धार भोजशाला मामला, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नमाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

MP News: धार भोजशाला मामला, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नमाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

MP News: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद धार के ऐतिहासिक भोजशाला परिसर से जुड़े मामले में प्रशासन ने जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है. जिला प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच सहमति के बाद बाउंड्रीवॉल से सटी खसरा नंबर 611 और बारिश की स्थिति में खसरा नंबर 612 की जमीन पर नमाज अदा कराने का निर्णय लिया गया.

भोजशाला के पास नमाज पर सस्पेंस बरकरार, मुस्लिम पक्ष बोला- शराब फैक्ट्री के पास जगह देना

प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम

धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि नमाज को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं. पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में वैकल्पिक स्थल पर तैयारियां पूरी की गईं. तय स्थान पर मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे, जबकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई.

स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

प्रशासन के इस फैसले के सामने आते ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर नमाज की व्यवस्था की गई है, वह उनकी पुश्तैनी निजी संपत्ति है. उनका दावा है कि वे वर्षों से इस भूमि पर खेती करते आ रहे हैं और बिना अनुमति इसका उपयोग करना उचित नहीं है.

कानून व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

विरोध की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि अदालत के आदेशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी.

ग्रामीणों ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

स्थानीय रहवासी अभिनव बिजवा, पुष्पा बिजवा और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि निजी जमीन का उपयोग उनकी सहमति के बिना तय नहीं किया जा सकता. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जमीन पर जबरन कार्रवाई की गई तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.

यह भी पढ़ें : MP News: MP में 28 करोड़ की सरकारी मूंग घोटाला, वेयरहाउस जिला प्रबंधक समेत 3 पर FIR दर्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें