MP News: MP में 28 करोड़ की सरकारी मूंग घोटाला, वेयरहाउस जिला प्रबंधक समेत 3 पर FIR दर्ज

MP News: MP में 28 करोड़ की सरकारी मूंग घोटाला, वेयरहाउस जिला प्रबंधक समेत 3 पर FIR दर्ज

MP News: MP में 28 करोड़ की सरकारी मूंग घोटाला, वेयरहाउस जिला प्रबंधक समेत 3 पर FIR दर्ज

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सरकारी मूंग में मिट्टी और अन्य बाहरी पदार्थ मिलाने का बड़ा मामला सामने आया है. जांच के बाद वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में शासन को करीब 28.14 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है.

जांच में मिली गंभीर अनियमितताएं

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर गठित जांच दल ने माखननगर स्थित कनकधारा वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान 23 स्टैक में रखी सरकारी मूंग में भारी गड़बड़ी मिली. कई बोरियों में तय सीमा से अधिक मिट्टी और बाहरी पदार्थ पाए गए, जबकि कुछ बोरियां पूरी तरह मिट्टी से भरी मिलीं.

जांच में मूंग की बोरियों में मिट्‌टी समेत अन्य पदार्थ भरे मिले।

वेयरहाउस को किया गया सील

मिलावट सामने आने के बाद प्रशासन ने कनकधारा वेयरहाउस को तत्काल सील कर दिया. स्टॉक के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं. अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान मार्कफेड और नाफेड की करीब 31,298.89 क्विंटल मूंग में मिलावट की पुष्टि हुई है.

तीन लोगों पर दर्ज हुई FIR

जांच रिपोर्ट के आधार पर वेयरहाउस संचालक तारेश पुरोहित, तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्याम होसले और वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव डवडे को जिम्मेदार माना गया है. जिला विपणन अधिकारी की शिकायत पर माखननगर थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पहले भी सामने आ चुकी थी गड़बड़ी

सबसे अहम बात यह है कि इसी वेयरहाउस में करीब एक साल पहले भी अनियमितताओं का मामला सामने आया था. उस समय जांच के बाद वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट किया गया था. उस जांच टीम में जिला प्रबंधक वासुदेव डवडे भी शामिल थे, जिससे उनकी निगरानी व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं.

अन्य वेयरहाउसों की भी होगी जांच

एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिले के अन्य वेयरहाउसों की भी लगातार जांच की जाएगी, ताकि इस तरह की अनियमितताओं पर समय रहते कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें : MP News: रीवा कांग्रेस नेता अमित कोल हत्याकांड, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने CM मोहन यादव से की मुलाकात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें