MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस मजबूत, 12वें राउंड के बाद 12605 वोटों की बढ़त

MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस मजबूत, 12वें राउंड के बाद 12605 वोटों की बढ़त

MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस मजबूत, 12वें राउंड के बाद 12605 वोटों की बढ़त

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 12वें राउंड में कांग्रेस ने 4248 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा को 3864 वोट मिले हैं, इसके बाद कांग्रेस की कुल बढ़त 12605 वोटों तक पहुंच गई है, वोटों का अंतर पिछले विधानसभा चुनाव की जीत से भी ज्यादा हो गया है.

दतिया उपचुनाव : भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान, 9 बजे तक 16.33%  वोटिंग... see more

अंतिम चरण में पहुंची मतगणना

दतिया उपचुनाव की 15 राउंड की मतगणना में अब केवल तीन राउंड की गिनती बाकी रह गई है, 12वें राउंड तक आजाद समाज पार्टी को 15028 वोट मिले हैं, वहीं सभी राजनीतिक दल अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और मुकाबले पर नजर बनाए हुए हैं.

कांग्रेस खेमे में जश्न शुरू

रुझानों में कांग्रेस की बढ़त को देखते हुए पार्टी मुख्यालय में मिठाई बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक और सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव शाम 4 बजे राजीव गांधी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर बढ़त

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 291 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 264 वोट हासिल हुए हैं, इस बूथ पर कांग्रेस ने 27 वोटों की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की है.

राजेंद्र भारती की सीट पर उपचुनाव

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में सजा मिलने के बाद खाली हुई थी, 2023 के चुनाव में भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सेंधमारी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें