MP News: दतिया में कांग्रेस का परचम, घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से भाजपा को हराया

MP News: दतिया में कांग्रेस का परचम, घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से भाजपा को हराया

MP News: दतिया में कांग्रेस का परचम, घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से भाजपा को हराया

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है, हालांकि शुरुआती राउंड में कांग्रेस की बढ़त काफी ज्यादा थी, लेकिन 13वें और 14वें राउंड में जीत का अंतर कम हुआ, इसके बावजूद अंतिम परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा.

Datia By Election: दतिया में कांग्रेस का बड़ा दांव, दो बार के विधायक घनश्याम  सिंह को बनाया प्रत्याशी, राजघराने से है ताल्लुक - datia by-election,  congress candidate ...

अंतिम राउंड तक जारी रहा मुकाबला

14वें राउंड की गिनती में कांग्रेस को 6614 वोट मिले, जबकि भाजपा को 3100 वोट हासिल हुए, इसके बाद कांग्रेस की कुल बढ़त 7459 वोटों तक पहुंच गई थी, 15 राउंड की पूरी मतगणना के बाद कांग्रेस ने दतिया सीट पर जीत हासिल कर ली.

नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी कांग्रेस आगे

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 291 वोट मिले, जबकि भाजपा को 264 वोट प्राप्त हुए, इस बूथ पर कांग्रेस ने 27 वोटों की बढ़त बनाई, वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने हार के कारणों की समीक्षा करने की बात कही.

काउंटिंग के दौरान एजेंटों में हुई बहस

मतगणना के नौवें राउंड के दौरान ईवीएम रखने की जगह को लेकर भाजपा और कांग्रेस एजेंटों के बीच नोकझोंक हुई, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने जीत को जनता का समर्थन बताया.

दतिया सीट पर कांग्रेस की वापसी

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में सजा मिलने के बाद खाली हुई थी, 2023 के विधानसभा चुनाव में भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था, इस उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर सीट पर कब्जा कर लिया.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस मजबूत, 12वें राउंड के बाद 12605 वोटों की बढ़त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें