Rewa News: वन स्टाइपेंड नीति लागू करने की मांग, इंटर्न डॉक्टर बोले 14 हजार नहीं चाहिए 30 हजार चाहिए
Rewa News: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा में इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, इंटर्न डॉक्टरों ने कॉलेज परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की और प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में समान स्टाइपेंड यानी वन स्टाइपेंड नीति लागू करने की मांग उठाई.
14 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग
इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि रीवा मेडिकल कॉलेज में उन्हें वर्तमान में 14 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाना चाहिए, उनका कहना है कि समान स्टाइपेंड व्यवस्था लागू होने से मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों के बीच अंतर खत्म होगा.

लंबे समय से मांग को लेकर संघर्ष जारी
प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, कई बार ज्ञापन और बातचीत के बावजूद अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है.
सबसे ज्यादा फीस और कम स्टाइपेंड का आरोप
इंटर्न डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि रीवा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल शिक्षा की फीस अधिक होने के बावजूद स्टाइपेंड सबसे कम दिया जा रहा है, उनका कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पतालों में मरीजों की सेवा करते हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था में अहम योगदान देते हैं, लेकिन मिलने वाली राशि पर्याप्त नहीं है.
मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
छात्र प्रतिनिधियों ने कॉलेज प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी हैं, प्रशासन ने मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है, लेकिन इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन से समाधान नहीं होगा, जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने और वन स्टाइपेंड नीति लागू करने पर फैसला नहीं लिया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें : Rewa News: सेमरिया पुलिस की कार्रवाई, 1680 नशीले कैप्सूल और कफ सिरप समेत स्कूटी जब्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
