MP News: उपचुनाव में BJP की हार के बाद बोले CM मोहन यादव, आने वाले चुनाव में और ताकत से लड़ेंगे

MP News: उपचुनाव में BJP की हार के बाद बोले CM मोहन यादव, आने वाले चुनाव में और ताकत से लड़ेंगे

MP News: उपचुनाव में BJP की हार के बाद बोले CM मोहन यादव, आने वाले चुनाव में और ताकत से लड़ेंगे

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को हराकर जीत दर्ज की है, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6029 वोटों से शिकस्त दी, चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

दतिया उप-चुनाव:विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे - Datia By-election: More Votes Received Compared To The ...

CM ने जनता के फैसले को स्वीकार किया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सबसे ऊपर होता है, उन्होंने कहा कि जनता के फैसले को शिरोधार्य करते हैं, चुनाव में सभी दलों ने अपनी बात रखी और जनता ने जो निर्णय दिया उसे स्वीकार किया गया है.

BJP को मिले पिछले चुनाव से ज्यादा वोट

सीएम मोहन यादव ने कहा कि दतिया सीट कांग्रेस के पास थी, लेकिन इस बार बीजेपी को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 1700 वोट ज्यादा मिले हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए काम कर रही है.

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कही कार्रवाई की बात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा करने की बात कही है, उन्होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों पर मंथन करेगी और इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी, अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई होगी.

आने वाले चुनावों में मजबूती से उतरने का दावा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी ने कई चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी, उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में पार्टी जनता के समर्थन से बेहतर परिणाम हासिल करेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: सरकार का बड़ा फैसला, पटवारियों के खिलाफ FIR से पहले होगी जांच

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें