MP News: जीतू पटवारी ने एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले- जनता को जवाब देना होगा
MP News: छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल ब्लेंडिंग के नाम पर आम लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है, पटवारी ने कहा कि पेट्रोल की उपलब्धता और सरकार की नीतियों को लेकर देश में सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में सरकार को जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

बीजेपी सांसदों के सवालों का भी किया जिक्र
जीतू पटवारी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सांसद भी एथेनॉल को लेकर सार्वजनिक मंचों से सवाल उठा चुके हैं, उन्होंने कहा कि जब सरकार की नीति को लेकर अपने ही दल के नेताओं की ओर से सवाल खड़े हो रहे हैं, तो केंद्र को इस मुद्दे पर देशवासियों को जवाब देना चाहिए, पटवारी ने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाना जरूरी है.

पीएम मोदी के वादे पर भी साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले दावे को लेकर भी सवाल उठाए, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का यह वादा पूरा नहीं हुआ है, पटवारी ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश और देश के आम लोगों की आय बढ़ी है, तो सरकार को आंकड़ों के साथ इसका जवाब देना चाहिए, उन्होंने लोगों से सरकार के दावों पर सवाल करने की अपील भी की.
छिंदवाड़ा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा में दो दिवसीय मंडल और बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, इसमें जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं, पूर्व सांसद नकुलनाथ भी कार्यक्रम की तैयारियों और प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचे, शिविर को संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की कवायद माना जा रहा है
यह भी पढ़ें : Rewa News: मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
