CG News: हरेली तिहार पर CM साय ने की पूजा, किसान को 16 लाख की सब्सिडी और ड्रोन दीदी से खास बातचीत

CG News: हरेली तिहार पर CM साय ने की पूजा, किसान को 16 लाख की सब्सिडी और ड्रोन दीदी से खास बातचीत

CG News: हरेली तिहार पर CM साय ने की पूजा, किसान को 16 लाख की सब्सिडी और ड्रोन दीदी से खास बातचीत

CG News: छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व हरेली तिहार पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बुधवार 12 अगस्त को खास आयोजन हुआ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव, गौमाता और कृषि उपकरणों की पूजा की, इस दौरान उन्होंने अच्छी बारिश, बेहतर फसल और किसानों की खुशहाली की कामना की, कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित मंत्री, जनप्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए.

CM Sai and ministers performed puja of agricultural tools

पिंक ऑटो से पहुंचे मुख्यमंत्री

हरेली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ महिला ऑटो चालक संगीता यादव के पिंक ऑटो से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, इसके बाद गौरी-गणेश और नवग्रह पूजन किया गया, मुख्यमंत्री ने शिवलिंग का अभिषेक कर नांगर, कुदाल, रापा और फावड़े जैसे कृषि उपकरणों की पूजा की और छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया.

CM Sai

गौमाता की पूजा और पौधरोपण

हरेली की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में पहुंचकर गाय और बछड़े की पूजा की, उन्होंने गौमाता को हरा चारा, चना-गुड़ और पारंपरिक लोंदी खिलाई, इसके बाद मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर में पारिजात का पौधा लगाया, मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल कर उसे पेड़ बनाना भी जरूरी है, हरेली प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है.

CM Sai

किसान को मिला 16 लाख का चेक

कार्यक्रम में लगाए गए कृषि विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी ली, इस दौरान रायपुर के किसान इंद्र कुमार वर्मा को हार्वेस्टर पर मिलने वाली 16 लाख रुपए की सब्सिडी का चेक प्रदान किया, वहीं मुख्यमंत्री ने ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा से भी संवाद किया, उन्होंने बताया कि ड्रोन से अब तक 2500 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में छिड़काव कर करीब 7 लाख रुपए की आय अर्जित कर चुकी हैं.

CM Sai

लोकनृत्य और पारंपरिक खेलों ने बढ़ाई रौनक

मुख्यमंत्री निवास परिसर में गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों के साथ रहचुली भी आकर्षण का केंद्र रही, मांदर और ढोलक की थाप पर कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत और लोकनृत्य पेश किए, मुख्यमंत्री भी कलाकारों के साथ लोकधुनों पर झूमते नजर आए, आयोजन में ठेठरी, खुरमी और बड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजनों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और स्वाद की झलक दिखाई.

यह भी पढ़ें : CG News: शक्कर पर सरकार का बड़ा फैसला, 4000 क्विंटल से ज्यादा स्टॉक पर रोक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें