CG News: शक्कर पर सरकार का बड़ा फैसला, 4000 क्विंटल से ज्यादा स्टॉक पर रोक
CG News: शक्कर की बढ़ती कीमतों और बाजार में संभावित जमाखोरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी किया है, अब चीनी डीलर और व्यापारी अधिकतम 4000 क्विंटल तक ही शक्कर का स्टॉक रख सकेंगे, इसके अलावा खरीदे गए स्टॉक को 30 दिनों से ज्यादा समय तक अपने पास रखने की अनुमति नहीं होगी, यह व्यवस्था कीमतों पर नियंत्रण और बाजार में नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए लागू की गई है.
1 अगस्त से लागू हुआ नया नियम
केंद्र सरकार ने इस संबंध में 28 जुलाई 2026 को राजपत्र में आदेश प्रकाशित किया है, नए नियम 1 अगस्त से प्रभावी हो चुके हैं और 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेंगे, सभी चीनी डीलरों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना होगा, साथ ही अपने स्टॉक की जानकारी दर्ज करके उसे हर सप्ताह अपडेट भी करना होगा, जिससे सरकार बाजार की स्थिति पर नजर रख सके.

PDS के स्टॉक पर नहीं लागू होगी सीमा
सरकार द्वारा तय की गई स्टॉक सीमा सरकारी खाते में रखी गई शक्कर पर लागू नहीं होगी, इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों में वितरण के लिए अधिकृत डीलरों या अधिकारियों के पास रखा गया स्टॉक भी इस नियम के दायरे से बाहर रहेगा, सरकार का कहना है कि ऑनलाइन स्टॉक निगरानी से वास्तविक उपलब्धता की जानकारी मिलेगी और जमाखोरी या नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई आसान होगी.
एक महीने में 10 रुपए तक महंगी हुई शक्कर
पिछले कुछ समय से शक्कर की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है, करीब 40 रुपए किलो में बिकने वाली शक्कर अब कई जगह 50 रुपए किलो तक पहुंच गई है, यानी एक महीने में कीमत करीब 10 रुपए प्रति किलो बढ़ी है, व्यापारियों के मुताबिक महाराष्ट्र से आने वाली शक्कर की आवक कम होने और दूसरे राज्यों में सप्लाई प्रभावित होने के कारण बाजार में उपलब्धता घटी है, जिसका असर खुदरा कीमतों पर पड़ा है.
सप्लाई घटने से बढ़ी कीमत
व्यापारियों के अनुसार महाराष्ट्र के लातूर, नांदेड़ और कोल्हापुर सहित कई इलाकों से शक्कर की आपूर्ति छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक होती है, मांग बढ़ने के बीच सप्लाई कम होने से कीमतों में तेजी आई है, पहले रोजाना करीब 40 गाड़ियां दूसरे राज्यों के लिए रवाना होती थीं, जो अब औसतन 25 रह गई हैं, वहीं एथेनॉल उत्पादन में गन्ने के इस्तेमाल का असर भी शक्कर के उत्पादन और बाजार में उपलब्धता पर पड़ा है.
यह भी पढ़ें : CG News: BJP की नई रणनीति, युवा नेताओं को आगे कर पहली बार वोट देने वालों से साधेगी सीधा संवाद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
