Rewa News: रीवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल करेंगे ध्वजारोहण
Rewa News: रीवा में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं, गुरुवार को SAF मैदान में पुलिस जवानों ने अंतिम परेड रिहर्सल की, जवानों ने कदमताल, मार्चपास्ट और परेड से जुड़ी अन्य गतिविधियों का अभ्यास किया, अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल करेंगे ध्वजारोहण
15 अगस्त को रीवा के SAF मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ होगी, मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, ध्वजारोहण के बाद वे परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे.

प्लाटून कमांडरों से होगा परिचय
मुख्य समारोह में पुलिस और अन्य टुकड़ियां अनुशासन के साथ मार्चपास्ट करेंगी, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल विभिन्न प्लाटून के कमांडरों से परिचय प्राप्त करेंगे, इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर्ष फायर और मार्चपास्ट की प्रस्तुति होगी, रिहर्सल के दौरान इन सभी गतिविधियों का अभ्यास किया गया.
सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर खास नजर
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं, अंतिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा को दोहराकर व्यवस्थाओं को परखा गया, ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
समारोह के लिए इंतजाम पूरे
प्रशासन ने समारोह स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया है, 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे, अंतिम परेड रिहर्सल के साथ समारोह की तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें : MP News: सिंगरौली में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 स्टूडेंट्स बीमार, धूप और अव्यवस्था को लेकर उठे सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
