Rewa News: रीवा के गढ़ में खेल मैदान की बबली में डूबे दो बच्चे, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Rewa News: रीवा के गढ़ में खेल मैदान की बबली में डूबे दो बच्चे, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Rewa News: रीवा के गढ़ में खेल मैदान की बबली में डूबे दो बच्चे, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Rewa News: रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद दर्दनाक हादसा हो गया. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ के खेल मैदान में पानी से भरी गहरी बबली में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान शिव पाठक और सुभाष सोनी के रूप में हुई है. घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है.

इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद मैदान पहुंचे

बताया गया कि दोनों बच्चे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल परिसर पहुंचे थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे खेल मैदान की ओर चले गए. इसी दौरान पानी से भरी गहरी बबली के पास उनका पैर फिसल गया और दोनों बच्चे पानी में जा गिरे. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों और पुलिस ने शुरू किया बचाव

बच्चों के पानी में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव ले जाया गया.

इलाज के दौरान दोनों की मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर थी. जानकारी के मुताबिक शिव पाठक की कुछ देर बाद ही मौत हो गई, जबकि सुभाष सोनी ने शाम करीब 7 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शिव पाठक पतंजलि पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था, जबकि सुभाष सोनी बाल भारती विद्यालय का छात्र था.

मैदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद स्कूल के खेल मैदान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जानकारी के अनुसार मैदान में मौजूद गहरी बबली में पानी भरा था, लेकिन उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा या चेतावनी के इंतजाम नहीं थे. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में आगामी आदेश तक खाद बिक्री बंद, iFMS स्टॉक मिलान के फैसले से किसानों की बढ़ी परेशानी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें