Rewa News: NH-30 पर डिलीवरी बैग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस

Rewa News: NH-30 पर डिलीवरी बैग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस

Rewa News: NH-30 पर डिलीवरी बैग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस

Rewa News: रीवा के त्योंथर क्षेत्र के सोहागी थाना इलाके में NH-30 के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शनिवार देर शाम पुलिस को सड़क किनारे पहाड़ के पास शव पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

इस बैग के अंदर शव मिला है।

सुनसान जगह पर फेंका गया शव

पुलिस के मुताबिक, युवक के शव को डिलीवरी बैग के अंदर छिपाकर सोहागी पहाड़ के सुनसान इलाके में लाकर फेंके जाने की आशंका है. प्रारंभिक जांच में लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या कहां हुई और शव को घटनास्थल तक कौन लेकर आया.

घटनास्थल के आसपास जांच

शव मिलने के बाद पुलिस टीम ने आसपास के इलाके की भी जांच की. घटनास्थल पर मिले संभावित सुरागों को जुटाया जा रहा है. पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक आखिरी बार कहां देखा गया था और वह किस परिस्थिति में सोहागी पहाड़ तक पहुंचा.

गुमशुदा लोगों की जानकारी खंगाल रही पुलिस

सोहागी पहाड़ का इलाका उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है. ऐसे में पुलिस आसपास के जिलों के साथ उत्तर प्रदेश के संबंधित क्षेत्रों से भी संपर्क कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस गुमशुदा लोगों की जानकारी भी जुटा रही है. मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

थाना प्रभारी कमलेश साहू के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा. पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में हाईटेंशन टावर के विरोध में किसान का सत्याग्रह खत्म, देर रात मौके पर पहुंचे अधिकारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें