CG News: शिक्षक दिवस पर सरगुजा के दो शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
CG News: शिक्षक दिवस के मौके पर सरगुजा जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इनमें अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित शासकीय स्कूल की हेड मास्टर रेखा राय का नाम भी शामिल है. शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतर कार्य और बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उनका चयन किया गया है.

बच्चों के लिए वेतन का हिस्सा करती हैं खर्च
रेखा राय विद्यार्थियों को सरल और सहज तरीके से पढ़ाने के साथ स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देती हैं. खास बात यह है कि वह अपने मासिक वेतन का करीब 5 से 10 प्रतिशत हिस्सा स्कूल और बच्चों की जरूरतों पर खर्च करती हैं. इस राशि का इस्तेमाल स्कूल विकास और विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने में किया जाता है, रेखा राय के प्रयासों का असर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या पर भी दिखाई देता है. शहर के कई सरकारी स्कूलों में जहां बच्चों की संख्या कम हो रही है, वहीं गांधीनगर स्थित इस शासकीय स्कूल में करीब 120 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं. उनका प्रयास रहता है कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध हों.

पहले भी मिल चुका है सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रेखा राय को वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री गौरव अलंकार सम्मान से भी नवाजा जा चुका है. अब शिक्षक दिवस पर उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा. शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और नवाचार आधारित प्रयासों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है, सरगुजा जिले से रेखा राय के अलावा शिक्षक अजय कश्यप का भी राज्यपाल द्वारा सम्मान किया जाएगा. एक ही जिले के दो शिक्षकों का राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयन होना शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है. दोनों शिक्षकों के चयन से जिले के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: CM साय से शिक्षकों की मुलाकात, TET और वेतन विसंगति पर हुई चर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
