CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, 3 जजों की भी नियुक्ति की सिफारिश

CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, 3 जजों की भी नियुक्ति की सिफारिश

CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, 3 जजों की भी नियुक्ति की सिफारिश

CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है. मौजूदा चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा 4 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिसके बाद जस्टिस मोहपात्रा की नियुक्ति का रास्ता साफ हो सकता है.

जस्टिस संजय अग्रवाल को प्रमोशन

कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की है. इसके अलावा, गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोग्जे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है.

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे।

कौन हैं जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा

जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ था, उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 7 फरवरी 1988 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के तौर पर पंजीकरण कराया. उन्हें सिविल, आपराधिक, संवैधानिक और सेवा मामलों में लंबे समय तक वकालत का अनुभव रहा है, साथ ही उन्होंने ओडिशा सरकार और ओडिशा लोक सेवा आयोग के लिए भी कानूनी पक्ष रखा है.

हाईकोर्ट में नए जजों की एंट्री

कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की भी सिफारिश की है, इनमें न्यायिक अधिकारी संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नाम शामिल हैं. इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कामकाज को गति मिल सकती है, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हाल के दिनों में कई बदलाव हुए हैं, जस्टिस संजय एस. अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल अगस्त में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा 4 सितंबर को रिटायर होंगे. ऐसे में कॉलेजियम की सिफारिशों पर नियुक्तियां पूरी होने के बाद हाईकोर्ट की न्यायिक संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के लिए नई सुविधा, मेदांता से अपोलो तक 66 अस्पताल सूची में शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें