CG News: राशन वितरण में लापरवाही पर CM साय का सख्त एक्शन, राशन दुकान का लाइसेंस सस्पेंड
CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि प्रदेश के हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिलना चाहिए. आमानारा में पहाड़ी कोरवा परिवारों को राशन नहीं मिलने की शिकायत सामने आने के बाद सीएम साय ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से फोन पर जानकारी लेकर प्रभावित परिवारों को तुरंत राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
राशन दुकान पर कार्रवाई
मामले की जांच के बाद राशन वितरण में लापरवाही की शिकायत सही पाई गई. इसके बाद संबंधित राशन दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया. पहाड़ी कोरवा समेत दूसरे पात्र हितग्राहियों को राशन देने के लिए चिड़ोड़ी की राशन दुकान से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हितग्राहियों को किसी भी स्थिति में राशन के लिए परेशान न होना पड़े.
-1774707242611_v.webp)
ई-पॉस रिकॉर्ड से होगा वितरण का मिलान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-पॉस मशीन की एंट्री और वास्तविक रूप से बांटे गए राशन का मिलान करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही जहां भी वितरण में गड़बड़ी या अनियमितता सामने आए, वहां जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है. सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों और दूरस्थ इलाकों में राशन व्यवस्था पर खास निगरानी रखेगी.

PVTG इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अतिरिक्त संवेदनशीलता बरती जाए. दूरस्थ क्षेत्रों में राशन वितरण की नियमित समीक्षा और निगरानी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आमानारा जैसी शिकायत दोबारा सामने नहीं आनी चाहिए. मैदानी अमले से लेकर जिला प्रशासन तक सभी स्तरों पर व्यवस्था की निगरानी जरूरी है.
पात्र परिवारों को अधिकार का लाभ दिलाना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. राशन जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने और पात्र परिवारों को बिना परेशानी, समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का साफ संदेश है कि कोई भी पात्र परिवार अपने अधिकार के राशन से वंचित नहीं रहना चाहिए.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, MSME से स्टार्टअप तक उद्योगों को मिलेगा बड़ा मंच
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
