CG News: रायपुर में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, MSME से स्टार्टअप तक उद्योगों को मिलेगा बड़ा मंच

CG News: रायपुर में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, MSME से स्टार्टअप तक उद्योगों को मिलेगा बड़ा मंच

CG News: रायपुर में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, MSME से स्टार्टअप तक उद्योगों को मिलेगा बड़ा मंच

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 18 से 20 सितंबर तक 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 आयोजित किया जाएगा. साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के उद्योगपति, उद्यमी, निवेशक और खरीदार शामिल होंगे. मेले में MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार और नई तकनीकों को एक साझा मंच पर लाने की तैयारी है. प्रदर्शनी के जरिए स्थानीय उद्योगों को अपने उत्पाद देश के बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा.

उद्घाटन में मुख्यमंत्री साय रहेंगे मौजूद

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. उनके साथ उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की भी मौजूदगी रहेगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री कृष्ण गोपाल के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है. आयोजन में देश के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के पहुंचने से छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Haribhoomi on X: "छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ : 18 से 20 सितंबर  तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर https://t.co/FxB5B3erQi  @RaipurDistrict ...

छोटे उद्योगों को बड़े बाजार से जोड़ने की कोशिश

फेयर का एक प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ के छोटे और मध्यम उद्योगों को बड़े खरीदारों और निवेशकों से सीधे जोड़ना है. प्रदेश में खनिज, कृषि और बिजली जैसे संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद कई स्थानीय कारोबारियों को बड़े बाजार तक पहुंच बनाने में परेशानी होती है. ऐसे में फेयर के दौरान कारोबारी वितरकों, निवेशकों और बड़े उद्योग समूहों के साथ बातचीत कर सकेंगे. इससे नए व्यापारिक समझौते और बाजार विस्तार के रास्ते खुल सकते हैं.

स्टार्टअप और युवाओं के लिए भी खास मंच

आयोजन में स्टार्टअप और युवा उद्यमियों के लिए विशेष अवसर तैयार किए जाएंगे. युवा अपने नए उत्पाद, बिजनेस आइडिया और तकनीकी समाधान उद्योग जगत के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे. निवेशकों और संभावित कारोबारी साझेदारों के साथ संपर्क बनाने का मौका भी मिलेगा. इसके अलावा युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट की गतिविधियां होंगी, वहीं उद्योगों और विद्यार्थियों के बीच संवाद बढ़ाने की भी कोशिश की जाएगी.

कारोबार के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर सिर्फ व्यापार और निवेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान की झलक भी देखने को मिलेगी. तीनों दिनों में रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें प्रदेश के लोक नृत्य, लोक संगीत और पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुतियां शामिल होंगी. देशभर से आने वाले मेहमानों को एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में Driving License का नया नियम, टेस्ट के दौरान 10 से 15 मिनट का वीडियो देखना अनिवार्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें