CG News: झीरम घाटी हत्याकांड में 10 माओवादियों को मृत्युदंड, CM साय ने बताया न्याय की जीत
CG News: झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की एनआईए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने मामले में दोषी पाए गए सभी 10 माओवादियों को मृत्युदंड की सजा दी है. कोर्ट के इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे न्याय की जीत बताया है.
CM साय ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झीरम घाटी हत्याकांड छत्तीसगढ़ के इतिहास का बेहद पीड़ादायक अध्याय है. उन्होंने कहा कि इस हिंसक हमले में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों ने अपनी जान गंवाई थी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

NIA की जांच की सराहना
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 10 दोषी माओवादियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा न्याय की जीत है. उन्होंने इस मामले की जांच को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एनआईए की कार्रवाई की सराहना की. मुख्यमंत्री के मुताबिक, केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में सशस्त्र माओवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई हुई है, जिसका असर बस्तर में भी देखने को मिल रहा है.
बस्तर में शांति और विकास का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक माओवादी हिंसा का सामना करने वाला बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह फैसला उन लोगों के लिए भी आत्मचिंतन का अवसर है, जो आतंक और माओवादी हिंसा को वैचारिक या बौद्धिक समर्थन देते हैं. साय ने कहा कि हिंसा का रास्ता समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक है.
हिंसा के समर्थन पर CM का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ हिंसा का रास्ता अपनाने वालों को अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंक किसी विचार या क्षेत्र की सीमाओं तक सीमित नहीं रहता और उसका परिणाम व्यापक विनाश के रूप में सामने आता है. मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है.
यह भी पढ़ें : CG News: ‘एक प्रदेश-एक दिन-एक संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिली जगह
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
