CG News: रायगढ़ चक्रधर समारोह में बस्तर की संस्कृति का जलवा, गौर सिंग और धुरवा नृत्य ने मोहा मन

CG News: रायगढ़ चक्रधर समारोह में बस्तर की संस्कृति का जलवा, गौर सिंग और धुरवा नृत्य ने मोहा मन

CG News: रायगढ़ चक्रधर समारोह में बस्तर की संस्कृति का जलवा, गौर सिंग और धुरवा नृत्य ने मोहा मन

CG News: रायगढ़ में चक्रधर समारोह के चौथे दिन बस्तर की लोकसंस्कृति और जनजातीय परंपराओं ने मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ी. बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर, बादल, आसना के कलाकारों ने लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों के जरिए बस्तर के जनजातीय जीवन की झलक पेश की. कलाकारों की प्रस्तुतियों में बस्तर की भाषा-बोली, रीति-रिवाज, परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली.

चक्रधर समारोह में बस्तर की कला कि कल ने सबका मन मोह लिया।

‘झाली आना’ और ‘लेजा गीत’ ने बांधा समां

कार्यक्रम में कलाकारों ने बस्तर के पारंपरिक लोकगीत ‘झाली आना’, ‘लेजा गीत’ और ‘परब गीत’ की प्रस्तुति दी. इसके साथ ही विवाह परंपरा से जुड़ी लोकधुनों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. लोकगीतों के बाद बस्तर के प्रसिद्ध गौर सिंग नृत्य की प्रस्तुति हुई, जिसमें कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में जनजातीय संस्कृति और जीवनशैली को मंच पर जीवंत किया.

गौर सिंग नृत्य में दिखी दण्डामी माड़िया परंपरा

गौर सिंग नृत्य, जिसे बाइसन हॉर्न डांस के नाम से भी जाना जाता है, दण्डामी माड़िया जनजाति की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा है. पुरुष कलाकारों के सिर पर गौर सिंग से बने मुकुट और हाथों में माड़िया ढोल इस नृत्य की खास पहचान रहे. वहीं महिला कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया. इस प्रस्तुति का नेतृत्व गणेश मंडावी ने किया.

बस्तर की लोक संस्कृति, परंपराओं और जनजातीय जीवन की जीवंत झलक प्रस्तुत की गई - Dainik Bhaskar

धुरवा मंडई नृत्य ने भी छोड़ी छाप

कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति धुरवा मंडई लोकनृत्य की रही. धुरवा जनजाति से जुड़ा यह नृत्य फसल कटाई के बाद देवी-देवताओं की पूजा और आभार व्यक्त करने की परंपरा से संबंधित है. मंडई के दौरान क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ इस लोकनृत्य की प्रस्तुति की जाती है. नृत्य दल का नेतृत्व तेजेन्द्र कुमार कश्यप ने किया.

कलाकारों के लिए 51 हजार की घोषणा की

चक्रधर समारोह में वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी भी मौजूद रहे. उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर कलाकारों की प्रस्तुतियां देखीं और उनका सम्मान किया. कार्यक्रम में जाह्नवी बेहरा की ओडिसी और बेंगलुरु की शिवरंजनी हरीश समेत कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी. बस्तर एकेडमी के कलाकारों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर ओपी चौधरी ने अपनी ओर से बस्तर के कलाकारों के लिए 51 हजार रुपए की अतिरिक्त सम्मान राशि देने की घोषणा की.

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर में ‘आशीर्वाद का एक दीया’ कार्यक्रम, 5 लाख दीपों के लक्ष्य के साथ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें