MP News: 12वीं के 7500 से ज्यादा टॉपर्स को मिलेगी ई-स्कूटी, जानिए पात्रता और राशि

MP News: 12वीं के 7500 से ज्यादा टॉपर्स को मिलेगी ई-स्कूटी, जानिए पात्रता और राशि

MP News: 12वीं के 7500 से ज्यादा टॉपर्स को मिलेगी ई-स्कूटी, जानिए पात्रता और राशि

MP News: मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए 19 सितंबर का दिन खास होने वाला है. मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 7500 से ज्यादा पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की सौगात देंगे. कार्यक्रम भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया जाएगा.

CM Scooty Distribution (File photo)

70 प्रतिशत अंक और स्कूल में प्रथम स्थान जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी. छात्र का शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में नियमित विद्यार्थी होना जरूरी है. इसके साथ ही कक्षा 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में पास करना और कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक है. स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा. सरकार के अनुसार, अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है.

राशि मिलने से पहले वाहन खरीदा तो कार्रवाई

विभाग ने पात्र विद्यार्थियों के लिए वाहन खरीदने को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं. विद्यार्थी को योजना की राशि मिलने के बाद ही वाहन खरीदना होगा. इससे पहले वाहन खरीदने पर विद्यार्थी के साथ उसके पालक और संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जा सकती है. विभाग ने ऐसे मामलों में दंडात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं.

डीलर से लेना होगा वाहन का पूरा कोटेशन

पात्र विद्यार्थी अपनी इच्छा से कोई भी वाहन योजना की राशि से नहीं खरीद सकेंगे. विभाग के निर्देश के अनुसार, निर्धारित वाहन के लिए अधिकृत डीलर से कोटेशन लेना होगा. इसमें एक्स-शोरूम कीमत, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और एसेसरीज का पूरा विवरण शामिल होना चाहिए. यह कोटेशन स्कूल के प्राचार्य को देना होगा. विभाग ने निर्धारित वाहन के अलावा अन्य वाहन, जैसे सामान्य मोटर बाइक, के चयन को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये

योजना के तहत मोटराइज्ड वाहन चुनने वाले पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम 90 हजार रुपये और ई-स्कूटी चुनने वालों को अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. इस राशि में वाहन की एक्स-शोरूम कीमत के साथ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, दो हेलमेट और एसेसरीज का खर्च शामिल है. सरकार की ओर से इस योजना पर अब तक करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: मोहनिया टनल में चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट, वीडियो सामने आते ही पुलिस की तलाश शुरू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें