MP Weather: विदाई से पहले फिर बरसेंगे बादल, रीवा-सीधी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन विदाई से पहले प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के 17 सितंबर के अनुसार 17 से 21 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम परिस्थितियां अनुकूल होने के संकेत मिले हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
इन जिलों में बारिश के ज्यादा आसार
मौसम विभाग के मुताबिक सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल और डिंडोरी में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है.
कई इलाकों में गरज-चमक
राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर और नीमच में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. मौसम के इस बदलाव का असर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग स्तर पर देखने को मिल सकता है.
30 से 40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है. ऐसे मौसम में लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.
कम दबाव के क्षेत्र से बढ़ सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र और उससे लगे उत्तर-पूर्वी अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम के आसपास उत्तर अंडमान सागर पहुंच सकता है, जिसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम तक वहां एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह सिस्टम अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ सकता है. इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. इससे पहले भी रीवा संभाग समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है, हटपिपल्या में 45 मिमी, रहटगढ़ में 29.4 मिमी और सतना में 25.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई.
यह भी पढ़ें : MP News: नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली याचिका खारिज, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
