MP News: शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि किन शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य होगी और किन्हें इससे छूट मिलेगी. इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी MP Board द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.
![]()
इन शिक्षकों के लिए TET देना अनिवार्य
शिक्षा विभाग के अनुसार जिन शिक्षकों ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित पात्रता परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें TET परीक्षा देना अनिवार्य होगा. इसमें सरकारी स्कूलों के प्राथमिक स्तर के सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3 और प्राथमिक शिक्षक विज्ञान या प्रयोगशाला शिक्षक शामिल हैं. माध्यमिक स्तर पर उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-2 भी परीक्षा के दायरे में रहेंगे.
CTET पास शिक्षकों को नहीं देनी होगी परीक्षा
नई गाइडलाइन के मुताबिक जिन शिक्षकों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET पास की है, उन्हें यह TET परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी. वहीं अशासकीय विद्यालयों में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षक भी TET परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. यानी परीक्षा में शामिल होने और परीक्षा देना अनिवार्य होने के नियम अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षकों पर लागू होंगे.
5 अक्टूबर तक भरना होगा आवेदन
TET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल के माध्यम से होगी. आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षक को सामान्य तौर पर उसी जिले के जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र दिया जाएगा, जहां वह वर्तमान में कार्यरत है. पांढुर्णा और मऊगंज के शिक्षकों के लिए पुराने जिले के अनुसार छिंदवाड़ा और रीवा में परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की जाएगी.
डेढ़ लाख शिक्षक परीक्षा के दायरे में
किसी जिले में परीक्षार्थियों की संख्या बहुत कम होने पर समीपवर्ती जिले या संभागीय स्तर पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जा सकता है. इसका अधिकार MP Board के पास रहेगा. शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. बताया गया है कि करीब डेढ़ लाख शिक्षक TET के दायरे में आ रहे हैं, जबकि अब तक करीब 19 हजार आवेदन भरे जा चुके हैं. शिक्षक संगठन लंबे समय से परीक्षा को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी करने की मांग कर रहे थे.
यह भी पढ़ें : MP Weather: विदाई से पहले फिर बरसेंगे बादल, रीवा-सीधी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
