Rewa News: रतहरा रिंग रोड पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Rewa News: रतहरा रिंग रोड पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Rewa News: रतहरा रिंग रोड पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 2 बजे रतहरा रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कार की टक्कर से बाइक सवार प्रखर शुक्ला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर मौजूद दोस्त उपांशु घायल हो गया. हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

शहर से घर लौट रहे थे बाइक सवार

जानकारी के अनुसार, प्रखर शुक्ला अपने दोस्तों के साथ बाइक से शहर से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान रतहरा रिंग रोड पर पीछे से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए. गंभीर रूप से घायल प्रखर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, जबकि उपांशु का उपचार जारी है.

कार चालक पर दोबारा कुचलने का आरोप

प्रखर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने वाहन को पीछे किया और दो बार बाइक सवारों के ऊपर चढ़ा दिया. परिजनों का कहना है कि इसी वजह से प्रखर को गंभीर चोटें आईं. पुलिस के मुताबिक, कार की पहचान पड़रा निवासी शिवम मिश्रा के रूप में हुई है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

घटना के बाद प्रखर के परिजनों ने इसे महज सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए जानबूझकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कार को पीछे कर दोबारा बाइक सवारों को कुचला गया. परिजनों ने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

CCTV और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही पुलिस

समान थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला सामान्य सड़क दुर्घटना का है या जानबूझकर की गई घटना का. पुलिस घटनास्थल के CCTV फुटेज, कार की स्थिति, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के मुताबिक, हादसे में प्रखर शुक्ला की मौत हुई है और उपांशु घायल है. जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें : MP News: शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें