MP Weather: MP में 89.3% बारिश पूरी, 11 दिन बाकी, इन जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. प्रदेश में अब तक औसतन 33.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश के कोटे का 89.3 प्रतिशत है. मानसून सीजन समाप्त होने में करीब 11 दिन बाकी हैं. इस दौरान यदि कुछ जिलों में अच्छी बारिश होती है, तो प्रदेश की कुल बारिश सामान्य स्तर के करीब पहुंच सकती है.

कई जिलों में सामान्य से 20% तक कम बारिश
प्रदेश के इंदौर, धार, आलीराजपुर, रायसेन, विदिशा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, सागर, उज्जैन, रतलाम और शाजापुर में अब तक सामान्य बारिश का 80 प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है. इन जिलों में सामान्य आंकड़े तक पहुंचने के लिए मानसून के बचे दिनों में अच्छी बारिश की जरूरत होगी.

मऊगंज और निवाड़ी में दोगुने से ज्यादा बारिश
दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है. मऊगंज और निवाड़ी में सामान्य कोटे के मुकाबले दोगुने से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है. वहीं भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल और उमरिया में सामान्य या उससे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है.
22 सितंबर तक बारिश का दौर रहने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर बना हुआ है. आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां प्रदेश के कुल आंकड़े को प्रभावित कर सकती हैं.
जून की कमी अब तक नहीं हुई पूरी
मध्य प्रदेश में मानसून के दौरान सामान्य बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है. जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश के बावजूद जून की कमी पूरी नहीं हो सकी. मानसून के दौरान दो बार ब्रेक आने का असर भी बारिश के आंकड़ों पर पड़ा है. फिलहाल प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम है.
यह भी पढ़ें : MP News: MP Police में सूबेदार और ASI के 655 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर से आवेदन शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
