MP News: इंदौर में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, बेरोजगारी और पढ़ाई समेत मुद्दों पर करेंगे संवाद

MP News: इंदौर में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, बेरोजगारी और पढ़ाई समेत मुद्दों पर करेंगे संवाद

MP News: इंदौर में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, बेरोजगारी और पढ़ाई समेत मुद्दों पर करेंगे संवाद

MP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार, 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के लिए अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के साथ बेरोजगारी, पढ़ाई और अन्य मुद्दों पर संवाद कर सकते हैं.

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नहीं देगा  नेहरू स्टेडियम

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पूछा

कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर इंदौर के खान-पान को लेकर पोस्ट किया. उन्होंने पूछा कि 19 सितंबर को इंदौर में क्या खिला रहे हैं, पोहा, जलेबी या कुछ और. उन्होंने लोगों से कमेंट बॉक्स में अपनी पसंद बताने को कहा. इसके जवाब में लोगों ने दाल-बाटी, कचौड़ी-समोसा, सेव-मिक्सचर और दाल-बाफले जैसे कई विकल्प बताए.

दोपहर 2 बजे इंदौर पहुंचेंगे राहुल गांधी

कार्यक्रम के तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे. इसके बाद वह होटल जाएंगे. शाम करीब 6 बजे रीजनल पार्क के सामने स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिसमें सिंगर राघव चैतन्य के परफॉर्म करने की जानकारी दी गई है. कार्यक्रम के बाद रात करीब 9 बजे उनके रवाना होने का कार्यक्रम है.

छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर रहेगा फोकस

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी के जेन-जी और छात्रों के साथ संवाद करने की योजना है. कार्यक्रम में बेरोजगारी, शिक्षा और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही गई है. आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मुख्य संबोधन के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है.

सुरक्षा के लिए पुलिस ने रखीं 31 शर्तें

कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से 31 शर्तें रखी गई हैं. आयोजन स्थल पर प्रवेश के लिए कुल 7 गेट बनाए गए हैं, जिनमें VIP और VVIP के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था है. छात्रों के लिए भी अलग-अलग गेट रखे गए हैं. आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम के लिए 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और करीब 1500 वॉलंटियर्स व्यवस्था संभालेंगे. सुरक्षा व्यवस्था के तहत नाइट विजन CCTV कैमरे लगाने, ड्रोन पर रोक और भीड़ को 2 हजार लोगों की क्षमता वाले सेक्टर में बांटने जैसी शर्तें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : MP Weather: MP में 89.3% बारिश पूरी, 11 दिन बाकी, इन जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें