Rewa News: रीवा के एनसीसी ग्राउंड में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत विकसित भारत संकल्प सभा, वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित एनसीसी ग्राउंड में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और स्थानीय सांसद जनार्दन मिश्रा सहित तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी नेता और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअली संबोधित
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया, प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है.
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और सेवा गतिविधियां
रीवा में इस अभियान के तहत कई समाजोपयोगी कार्य आयोजित किए जा रहे हैं, कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण शिविर लगाए गए, अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़ी प्राथमिकताओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है.
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ: डिप्टी सीएम
कार्यक्रम के समापन के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण की मिसाल है, रीवा में आयोजित इस सभा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक सुनिश्चित करना है.
सेवा संकल्प अभियान को मिल रहा जनसमर्थन
महीने भर चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान को लेकर रीवा अंचल के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से आयोजित इन शिविरों और यात्राओं के जरिए स्वास्थ्य देखभाल, सामाजिक सुरक्षा और विकास योजनाओं की पहुंच को गांव-गांव तक मजबूत बनाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में रेलवे काम के दौरान दर्दनाक हादसा, परिजनों ने किया रीवा-सतना मार्ग चक्काजाम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










