CG News: कलार समाज की ओर से मुख्यमंत्री साय को दिया गया आमंत्रण, सीएम ने दी सहमति
CG News: छत्तीसगढ़ में भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जयंती का भव्य संभाग स्तरीय आयोजन आगामी 16 नवंबर 2026, सोमवार को केशकाल के ग्राम धनोरा में आयोजित किया जाएगा. इस पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

मुख्यमंत्री को मिला औपचारिक आमंत्रण
इस संभाग स्तरीय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का आधिकारिक निमंत्रण पत्र सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है, मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, भाजपा जिला महामंत्री विजय पोया तथा कलार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष दीपेश सेठिया प्रमुख रूप से शामिल रहे.
तैयारियों में जुटे समाज के पदाधिकारी
ग्राम धनोरा में होने वाले इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस अवसर पर कलार समाज के ब्लॉक उपाध्यक्ष यादप्रसाद सिन्हा, ब्लॉक सचिव भवसागर बघेल, युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रोशन सिन्हा सहित नन्दलाल सूर्यवंशी, प्रेमराज बघेल, संजय प्रधान, लक्ष्मीनाथ अतकारी, सोनू राम वैध, गिरधारी प्रधान एवं आलमसिंह अतकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम पर ठगी की कोशिश, साइबर सेल ने शुरू की तकनीकी जांच
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










